मेरठ। इस आंधी से रेलवे रोड के रौनकपुरा में एक मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। उसके मलबे में दबकर मां-बेटी घायल हो गईं। दोनों अस्पताल ले जाया गया, जहां बेटी की मौत हो गई।
रेलवे रोड पुलिस के अनुसार रौनकपुरा निवासी गीता पत्नी मनोज सेठी अपनी बेटी प्रीति उर्फ परी (14) के साथ शुक्रवार रात करीब आठ बजे मंदिर में पूजा करने पहुंची थीं। इस दौरान तेज आंधी से मंदिर की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में मां-बेटी दब गए। चीख पुकार मचने पर मां-बेटी को बागपत रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रीति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर, ईदगाह पर भी एक पेड़ गिरने से दो बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। इस कारण दिल्ली रोड पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। उधर, लिसाड़ी गेट में खत्ता रोड पर मन्नू का मकान गिर गया। यहां कई पेड़ भी गिरे हैं। वहीं, शहर के कई प्रमुख स्थानों पर लोग यूनिपोल उखड़कर जा गिरे। इनकी चपेट में आने से वाहन सवार लोग बाल-बाल बचे।
खास बातें:
पूजा अर्चना के वक्त हुआ हादसा, पेड़ गिरने से दिल्ली रोड जाम