मेरठ। 11 अप्रैल को मेरठ में होने जा रही बीएड प्रवेश परीक्षा में एसटीएफ की निगरानी में होगी। परीक्षा में नकल रोकने के लिए एसटीएफ को लगाया गया है। मेरठ में 75 सेंटरों पर होने वाली परीक्षा में 38 हजार छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।
प्रदेश भर के कॉलेजों में सत्र 18-20 में बीएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च थी। लखनऊ यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कराई जा रही प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में 1.80 लाख के करीब छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। लखनऊ यूनिवर्सिटी ने बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि 11 अप्रैल घोषित की है। छात्र-छात्रों की कम संख्या होने के कारण गाजियाबाद को इस बार परीक्षा का सेंटर नहीं बनाया गया है। सीसीएसयू में बीएड के नोडल अधिकारी प्रो-वाइस चांसलर प्रो. एचएस सिंह बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर सभी केंद्राध्यक्षों की यूनिवर्सिटी में 10 अप्रैल को सुबह दस बजे बृहस्पति भवन में बैठक होगी। परीक्षा में भाग लेने वाले विकलांग और नेत्रहीन छात्र एक दिन पहले केंद्रों पर जाकर संपर्क करें। प्रवेश परीक्षा में नकल रोकने के लिए सभी केंद्रों के आसपास की फोटो स्टेट की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
- 11 अप्रैल को 75 सेंटरों पर 38 हजार छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा