फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर बनाकर किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीमारियों से बचाव के तरीके बताए
मेरठ। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। जंक फूड से होने वाले नुकसान और बीमारियों से बचाव के तरीके बताए गए।
ब्रह्मपुरी स्थित चावला देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. नीलम ने छात्राओं को स्वस्थ रहने व अनेक बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता अलका यादव के नेतृत्व में हुई। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शास्त्रीनगर सेक्टर-10 स्थित मॉय पब्लिक स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को जंक फूड से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। प्रधानाचार्या ज्योतिका मिश्रा ने छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने व प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का प्रयोग नहीं करने की बात कही। स्कूल के संस्थापक हाजी याकूब कुरैशी व चेयरमैन इमरान याकूब कुरैशी ने स्वास्थ्य रहने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को दीवान पब्लिक स्कूल कैंट में हेल्थॅान मनाया गया। इस दौरान गोष्ठी और योगाभ्यास हुआ। छात्रों को मोबाइल के दुष्प्रभाव, योग के लाभ आदि की जानकारी दी गई। छात्रों ने कविता सुनाकर सफाई का महत्व बताया। स्कूल प्रधानाचार्य एचएम राउत ने बच्चों को व्यायाम का महत्व बताया।
विज्ञापन

सीसीएसयू के ललित कला विभाग में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ललित कला विभाग की समन्वयक डॉ. अलका तिवारी ने बताया कि दुनिया भर में करोड़ों लोग पोलियो, नेत्रहीनता, दिल की बीमारी, टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग और एड्स जैसी गंभीर बीमारियों के शिकार हैं। ऐसे में लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाना बेहद आवश्यक है। शिक्षिका डॉॅ. पूर्णिमा वशिष्ठ और डॉ. शालिनी के नेतृत्व में छात्राओं ने एक से एक सुंदर पोस्टर बनाकर लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। सुमित, कनिका, स्नेहा, गरिमा, मरीन, एन्जिल, ज्योति, प्राची, अंकिता और चिंकी ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया।

खास बातें:
विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें