फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कैंटर चालक की मौत 

Sun, 08 Apr 2018 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाइवे पर शुक्रवार देर रात सिवाया टोल प्लाजा के निकट स्थित भगवती कॉलेज के सामने अज्ञात ट्रक ने एक कैंटर को विपरीत दिशा से आते हुए टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए कैंटर चालक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन

बिहार सूबे के जिला मोदीदार थाना संग्रामपुर के गांव भवानी निवासी 24 वर्षीय मुनेश कुमार पुत्र शिवप्रसाद आयशर कैंटर में सामान लादकर दिल्ली से हरिद्वार जा रहा था। बताया कि देर रात वह सिवाया टोल प्लाजा के निकट स्थित भगवती कॉलेज के सामने पहुंचा तो सामने से विपरीत दिशा में आ रहे अज्ञात ट्रक चालक ने कैंटर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक मुनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी पाकर टोल एंबुलेंस कर्मी एवं पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल को टोल एंबुलेंस से निकट निजी अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही मुनेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चचेरे भाई पप्पू ने हादसे की रिपोर्ट दौराला थाने में दर्ज कराई है। 

दो साल पहले ही हुई थी मुनेश की शादी 
चालक मुनेश की मौत की खबर मिलने पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी बिहार के मोतीहारी जिला निवासी आरती से हुई थी। शादी के एक महीने बाद वह फिर से दिल्ली लौट आया था और एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर चालक की नौकरी करने लगा। पति की मौत की खबर के बाद से आरती सदमे में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -मनोज कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर दौराला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें