फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत चोरी पकड़ने को कल से 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ो अभियान कल से
मेरठ। बकाएदारों पर शिकंजा कसने के बाद अब पीवीवीएनएल ने बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। बिजली चोरी रोको विशेष चेकिंग अभियान छह अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस अभियान की सीधी मॉनेटरिंग शासन स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन

पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने के लिए कंपनी के सभी वितरण खंडों में छह अप्रैल से 30 अप्रैल तक बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाना है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों के साथ विजिलेंस टीम भी लगाई गई है। अभियान में 30 फीसदी कामर्शियल कनेक्शन भी चेक किए जाएंगे। अभियान की पूरी कार्रवाई को यूपीपीसीएल इंफोर्समेंट एप पर डाला जाएगा जिससे शासन भी इसे देख सकेे। जो भी अधिकारी कार्रवाई को एप पर नहीं डालेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खास बातें:
पीवीवीएनएल एमडी ने दिए विशेष चेकिंग अभियान चलाने के आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें