फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों पर दलित आंदोलन का असर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रेनों की लेटलतीफी के विरोध में यात्रियों का हंगामा
मेरठ। रेल यातायात पर दलितों का हिंसक विरोध बुधवार को जारी रहा। संगम और नौचंदी एक्सप्रेस लेट रही वहीं एमएनआर शटल को दो घंटे की देरी से भेजा जा सका। बुधवार को ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान दैनिक यात्रियों ने सिटी स्टेशन पर हंगामा भी किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों को शांत किया।
विज्ञापन

दलितों के हिंसक विरोध के बाद से रेल यातायात प्रभावित है। बुधवार को तीसरे दिन भी नौचंदी एक्सप्रेस जहां निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से दोपहर करीब एक बजे पहुंची वहीं संगम एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से दोपहर करीब 12 बजे पहुंची। वहीं रात आठ बजे पहुंचने वाली एमएनआर शटल मंगलवार देर रात दो बजे पहुंची। देरी के चलते यह ट्रेन सुबह सात बजे की बजाय नौ बजे सिटी स्टेशन पहुंची। ट्रेन का इंतजार कर रहे दैनिक यात्रियों ने ट्रेन के नहीं पहुंचने से हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचें और ट्रेन के देरी से आने का कारण बताया। इसके बाद ही यात्री शांत हुए। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि आंदोलन के असर के चलते ट्रेन लेट चल रही है। यहां से नौचंदी व संगम को वापसी में राइट टाइम भेजा जा रहा है। इलाहाबाद से वापसी में ये दोनों ट्रेन लेट हो रही है।
विज्ञापन


खास बातें:
नौचंदी पांच तो संगम एक्सप्रेस सात घंटे लेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें