फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम अवस् थापना बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
100 करोड़ के बजट से आएगी विकास की बहार
विज्ञापन

मेरठ। आयुक्त सभागार में नगर निगम की अवस्थापना विकास निधि एवं 14वें वित्त आयोग की आयोजित बैठक में कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने कई प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी दी।
इस अवसर पर अवस्थापना निधि के 18 में से 14 कार्यों पर और 14वें वित्त आयोग के नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के सभी 15 कार्यों, उपकरण खरीदने, जलापूर्ति के सात कार्यों व निर्माण व अन्य के 35 कार्यों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुए। कमिश्नर ने महापौर सुनीता वर्मा द्वारा दिए गए चार करोड़ रुपयों के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति देते हुए नगर निगम अधिकारियों को प्रस्तावों का आंगणन कर कार्य करने के लिए कहा। आयुक्त ने बताया कि आरआरटीएस के लिए एमडीए 10 करोड़ और जीडीए 40 करोड़ रुपये देगा। जल और नगर निगम के अधिकारियों को रोहटा रोड नाले का लेआउट प्लान देने के लिए कहा। बजट स्वीकृत के बावजूद ट्यूबवेलों को अब तक रिबोर न कराने पर संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कूड़ा निस्तारण के संबंध में अंबिकापुर मॉडल पर किए जाने वाले कार्य की प्रगति आख्या को जाना। गांवड़ी के कूड़े का निस्तारण वैज्ञानिक तरीके से करने के निर्देश दिए। नाला सफाई रोस्टर से करें ताकि लोगों को पता चले कि उनके क्षेत्र के नाले की सफाई कब होगी। निगम अफसरों को मोटर ट्रांसपोर्ट सेक्शन डिपो बनाने के निर्देश दिए।
यहां करें सिटी फारेस्ट विकसित
कमिश्नर ने जागृति विहार में आबू नाले के किनारे हटायी गयी अवैध डेरियो के स्थान पर सिटी फारेस्ट एमडीए द्वारा विकसित कराने के लिए निगम को एमडीए के लिए दो करोड़ रुपये आरक्षित रखने के निर्देश दिए। वहीं, मंगतपुरम के अस्थायी कूड़ाघर में एकत्र हुए 7.5 लाख मैट्रिक टन कूड़े का बायोमाइनिग टेक्नालाजी से निस्तारित कराकर वहां सिटी फारेस्ट विकसित करें।
विज्ञापन

फोर लेन सड़क बनेगी
कमिश्नर ने बैठक में पास शहर की सभी सड़कों का दुरस्तीकरण, चौराहों का सौंदर्यीकरण कराने के साथ कहा कि निधि से हर वार्ड में कोई न कोई कार्य अवश्य कराएं। नगरायुक्त मनोज चौहान ने बताया कि अवस्थापना निधि में प्राप्त धनराशि करीब 20.9 करोड़ जबकि 14वें वित्त आयोग में प्राप्त व उपलब्ध धनराशि 82.79 करोड़ रुपये है। इसमें सर्किट हाउस से कमिश्नरी आवास चौराहे तक फोर लेन रोड डिवाइडर के साथ बनेगी। 140 लाख रुपये से परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण होगा। बैठक में डीएम अनिल ढींगरा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

खास बातें:
अवस्थापना निधि की बैठक में कमिश्नर ने किए कई प्रस्ताव मंजूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें