फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद विधायक से नहीं जनता से लें फीड बैक

विज्ञापन
विज्ञापन
दलितों और अति पिछड़ों में पैठ बनाएगी भाजपा
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विस्तारक प्रमुख विजय बहादुर पाठक ने कहा कि भाजपा का मिशन अब दलितों और अति पिछड़ों को अपने साथ जोड़ना है। इसके लिए उनको प्रतिनिधित्व भी दिया जाएगा। क्याेंकि भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास है, तो सभी को साथ लेकर चला जाएगा। उन्होंने सपा बसपा गठबंधन पर कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में दो लड़के साथ आए थे, वैसे ही अब बुआ भतीजे साथ आ रहे हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
शुक्रवार को माल रोड स्थित दीन दयाल उपाध्याय संस्थान में आयोजित पश्चिमी क्षेत्र के विस्तारकों की बैठक लेने आए विजय बहादुर पाठक ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 19 मार्च को अपना एक वर्ष पूरा कर रही है। इस एक साल की उपलब्धियों को 19 मार्च से 31 मार्च तक जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 13 मार्च को लखनऊ में प्रांतीय संगठन की बैठक होगी और वहां से निर्देश मिलते ही जिला और महानगर संगठन के पदाधिकारियों को उपलब्धियों का पत्र देते हुए उसे जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा ने जो चुनाव में घोषणा पत्र जारी किया था, उसकी अब तक की उपलब्धियां इसमें शामिल होंगी। जिसमें मुख्य रूप से किसान ऋण माफी, कानून व्यवस्था और महिला उत्पीड़न पर रोक आदि है। विजय बहादुर पाठक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जातिगत और धार्मिक मुद्दे काम करते हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए भाजपा सभी को अपने साथ जोड़ने के मिशन में लग गई है। इसलिए किसी गठबंधन का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, महानगर महामंत्री संजय त्रिपाठी, गजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।


सांसद विधायक से नहीं सीधे जनता से लें फीड बैक
पश्चिमी क्षेत्र के विस्तारकों की बैठक में विजय बहादुर पाठक ने दिए निर्देश
मेरठ। माल रोड स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय संस्थान के सभागार में भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के विस्तारकों की बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रदेश के विस्तार प्रमुख विजय बहादुर पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी को पूरी तरह जुट जाना चाहिए। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ जनप्रतिनिधियों की भी फीडबैक हासिल करें। लेकिन यह फीडबैक किसी सांसद या विधायक से नहीं बल्कि सीधे जनता से ली लिया जाए। ताकि हमें हकीकत पता चल सके।
विज्ञापन

करीब 6 घंटे तक चली बैठक में विजय बहादुर पाठक ने विस्तारकों से कहा कि बूथ स्तर तक आयोजित होने वाले साल के छह कार्यक्रम पूरे मनोयोग से ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ जोड़ते हुए आयोजित कराएं। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस, 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर का जन्मदिवस सामाजिक समरसता दिवस के रूप में, 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में, 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती सेवा दिवस के रूप में और 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन के रूप में मनाया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों को भव्य स्तर पर आयोजित किया जाए। बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महामंत्री अशोक मोगा, कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय विस्तारक प्रमुख प्रमोद अट्टा ने संबोधित किया। संचालन महानगर विस्तारक लिटिल विश्नोई ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें