फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 फरवरी को होगा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
22 को दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण होंगे वितरित
विज्ञापन

मेरठ।
दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरण के लिए 22 फरवरी को शिविर आयोजित किया जाएगा। डीएम अनिल ढींगरा ने सोमवार को इस शिविर की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में सभी संबंधित विभागों को तैयारी के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

बचत भवन में आयोजित बैठक में डीएम ने बताया कि सितंबर 2017 में आयोजित शिविर में चिन्ह्ति दिव्यांगों को 22 फरवरी को जनपद स्तर पर आईटीआई साकेत परिसर में उपकरण व कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे। ये कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण एडिप योजना के तहत एलिम्कों कानपुर द्वारा दिए जाएंगे। शिविर सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार को निर्देश दिए कि वह शिविर स्थल पर स्वास्थ्य सेवा के साथ ही एंबुलेंस आदि की व्यवस्था रखें। इसके साथ ही नगर निगम को सचल शौचालय और पेयजल व्यवस्था के लिए टैंकर लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि वह सभी विकास खंडों के संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाकर आयोजन स्थल तक दिव्यांगों को सुविधानुसार लाने व ले जाने हेतु बसों की व्यवस्था करें। इसके अलावा अधिशासी अभियंता विद्युत को कार्यक्रम स्थल पर निरंतर विद्युत व्यवस्था करने तथा विद्युत लाइनों व प्वाइंट चैक कर कर्मचारी तैनात करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें