फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर सूबेदार ने डीएम ने मांगी इच्छा मृत्यु

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर सूबेदार ने डीएम से मांगी इच्छा मृत्यु
विज्ञापन


मोदीनगर। पत्नी और खुद पर हुए जानलेवा हमले के मामले में तीन माह बाद भी कोई कार्रवाई न होने से क्षुब्ध कोतवाली क्षेत्र की पिंक सिटी कालोनी निवासी रिटायर सूबेदार ने डीएम से इच्छा मृत्यु की मांग की है। समाधान दिवस पर यहां पहुंचीं डीएम रितु माहेश्वरी को उन्होंने शिकायती-पत्र सौंपा। आरोप है कि वे तीन माह से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।
मूलरूप से कंकरखेड़ा निवासी महावीर त्यागी रिटायर सूबेदार हैं। महावीर मेरठ स्थित मकान बेचने के बाद कोतवाली क्षेत्र स्थित पिंक सिटी के मकान पर रहने रहते हैं। आरोप है कि पिछले साल चार नवंबर को उन पर और उनकी पत्नी निर्मला पर जानलेवा हमला किया गया। इसमें रिटायर सूबेदार के सीने पर एक गोली लगी थी। वहीं, पत्नी के हाथ में चाकू लगा था। मामला जमीन बेचने के रुपये के लेनदेन से जुड़ा सामने आया था। पीड़ित ने एक महिला समेत तीन को नामजद व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त आरोपियों ने 17 नवंबर को दोबारा घर में घुसकर मारपीट व गाली-गलौच की। इसकी शिकायत मोदीनगर कोतवाली में की। पीड़ित के अनुसार, इसी समय सेना में तैनात उनका बेटा उन्हें देखने आया था और आरोपियों ने पुलिस से सांठगांठ कर उल्टा उनके बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसको लेकर पीड़ित ने पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। निराश होकर अब उन्होंने डीएम को शिकायती-पत्र सौंपा, जिसमें कार्रवाई न होने पर इच्छा मृत्यु देने की मांग की गई। डीएम ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


आरोपियों ने फोन पर दी धमकी, कहा-पुलिस से सेटिंग हो गई है
पीड़ित का आरोप है पुलिस से दोबारा शिकायत करने पर आरोपियों ने उन्हें फोन पर धमकी दी, जिसकी रिकार्डिंग भी उनके पास है। पीड़ित के अनुसार आरोपियों का कहना था कि उन्होंने पैसे देकर पुलिस से सेटिंग कर ली है। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। वहीं, एएसपी रवि कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें