फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेडिकल की इमरजेंसी में भी होंगे एक्सरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी में भी अब 24 घंटे एक्सरे होंगे। आठ लाख रुपये की मशीन वहां लगाई गईं है। सोमवार को प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के लगभग 30-35 एक्सरे रोजाना होते हैं। अभी तक एक्सरे कराने के लिए इन्हें एक्सरे विभाग में जाना पड़ता था, जो कि अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में है। कभी स्ट्रेचर तो कभी एंबुलेंस में मरीज को वहां लाना पड़ता था। कई बार तो तीमारदार ही मरीज को वहां तक लेकर जाते थे। इसी के मद्देनजर यह मशीन लगवाकर एक्सरे की शुरुआत की गई है। इसके अलावा एक आठ लाख रुपये कीमत की ही एक मशीन पुराने एक्सरे विभाग में भी लगाई गई है, जहां हर रोज करीब 200 से ज्यादा एक्सरे होते हैं। मरीजों की संख्या ज्यादा होने पर कई बार मरीजों को वापस भी कर दिया जाता है या तारीख दे दी जाती है। अब नई मशीन आने से भी मरीजों को राहत मिलेगी। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि आठ-आठ लाख रुपये कीमत की इन दोनों मशीनों की क्षमता 500 एमआर यानि माइक्रो आर्मस्ट्रांग है। इससे पहले यहां 300 और 200 एमआर की ही मशीनें थीं।

105 वर्षीय वृद्धा का हुआ पहला एक्सरे
प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि इमरजेंसी में पहला एक्सरा 105 वर्षीय वृद्धा संपत्ति देवी का किया गया। उन्होंने बताया कि पहले एक्सरे विभाग में ही 24 घंटे एक्सरे होते थे, अब विभाग में एक्सरे ओपीडी टाइम यानि दो बजे तक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें