कंकरखेड़ा। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में सोमवार को प्राइमरी विंग में गुड़िया सजाओ प्रतियोगिता हुई। कक्षा एक के बच्चों ने पेपर फोल्डिंग एवं आइसक्रीम स्टिक का प्रयोग कर गुड़िया सजाईं। मनमोहक कविताओं के माध्यम से अपने विचार भी रखे। चेयरमैन डॉ. ओमपाल सिंह व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने बच्चों द्वारा प्रदर्शित इस रचनात्मक गतिविधि का निरीक्षण किया।