फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर ट्रक ने युवक को कुचला, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिन में शहर में जहां भी भारी वाहन दौड़ रहे हैं, वह मौत का कारण बन रहे हैं। जिन लोगों ने सरकारी तंत्र से दिन में ट्रांसपोर्ट नगर तक भारी वाहनों में छूट मांगी थी, वह भी हैरान करने वाली है। दिल्ली रोड पर शनिवार दोपहर वीनस गार्डन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जबकि युवक की पत्नी घायल हो गई। अगर इस मार्ग पर भी दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री होती तो शायद युवक की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंदिर कालोनी कताई मिल परतापुर निवासी विपिन कुमार (30) पुत्र ब्रह्मजीत सिंह उपाध्याय ठेकेदारी करता था। शनिवार दोपहर विपिन पत्नी पूनम के साथ बाइक से कचहरी जा रहा था। विपिन ने हेलमेट भी लगाया हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे जब विपिन दिल्ली रोड पर वीनस गार्डन के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान विपिन की पत्नी पूनम तो सड़क किनारे जाकर गिरी, जबकि विपिन को ट्रक कुचलता हुआ निकल गया।
लोगों ने किया ट्रक का पीछा
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए ट्रक का पीछा किया। आरोपी चालक कुछ दूर जाकर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान दिल्ली रोड पर भीड़ लग गई। सूचना पर एसओ टीपी नगर बृजेश शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस खून से लथपथ विपिन को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
विपिन की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ के अनुसार ट्रक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तो मौत के लिए खोली गई थी नो एंट्री
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार शहर में सुबह सात बजे से रात्रि दस बजे तक नो एंट्री रहती है। नो एंट्री के समय दिन में भारी वाहन प्रतिबंधित हैं। 25 दिसंबर से ट्रैफिक पुलिस ने शहर में नो एंट्री को लागू करते हुए भारी वाहनों को दिन में रोक दिया था। लेकिन ट्रांसपोर्टरों ने पुलिस अफसरों से कहा कि उनका व्यापार है टीपीनगर गेट तक नो एंट्री में छूट दी जाए। बाद में पुलिस अफसरों ने नवीन मंडी और ट्रांसपोर्ट नगर तक भारी वाहनों में छूट दी थी। दिल्ली रोड पर टीपी नगर गेट तक दोपहर एक बजे से तीन बजे और शाम पांच बजे से आठ बजे तक नो एंट्री रहती है। इन पांच घंटो के अलावा यहां ट्रकों को आने की छूट है।
ट्रक ने उजाड़ दिया परिवार
विपिन दो भाईयों में छोटा था। पत्नी पूनम के दो बेटे और एक बेटी है। विपिन की मौत के बाद बड़े भाई संजय और पिता का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने मोर्चरी पर बिलखते हुए कहा कि ट्रक ने पूरा परिवार उजाड़ दिया। पहले पुलिस ने शॉप्रिक्स माल पर बैरियर लगाकर दिन में भारी वाहनों को बंद रोक दिया था। अगर नो एंट्री रहती तो शायद विपिन बच जाता।
विज्ञापन

खास बातें
वीनस गार्डन के पास हुआ हादसा, बाइक से जा रहा था दंपति
यहां भी भारी वाहनों की नो एंट्री होती तो शायद न होता हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें