मेरठ। तितावी, मुजफ्फरनगर निवासी अंग्रेज (66) पुत्र महावीर चौधरी जिला जेल में बंद था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीडी पांडे ने बताया कि कैदी अंग्रेज हत्या के मामले में सजा काट रहा था। कैंसर से पीड़ित कैदी का कई माह से मेडिकल कालेज और एम्स में इलाज चल रहा था। 25 जनवरी की रात कैदी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।