फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कई स् थानों पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर और हाईवे का जाम भी सिरदर्द बनता जा रहा है। सोमवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। दिल्ली रोड पर एक धार्मिक कार्यक्रम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। रात में हाईवे पर भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

दोपहर को मवाना रोड पर सड़क के गड्ढे भरने के चलते गंगानगर और भगत लाइन के सामने जाम लगा रहा। जीरो माइल चौराहे से लेकर बेगमपुल तक भी सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर को दिल्ली रोड पर मंडी गेट के पास एक धार्मिक कार्यक्रम के चलते अतुल माहेश्वरी सेतु पर भी जाम लग गया। ट्रांसपोर्ट नगर गेट के सामने भी जाम की समस्या बनी रही। हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक भी जाम लगा रहा। रात में दिल्ली मेरठ हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर में भी जाम लगा रहा। परतापुर तिराहा और मोदीपुरम में भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें