मेरठ। गायत्री शक्तिपीठ कल्याण नगर के प्रांगण में शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा पर्व मनाया गया। प्रात:कालीन सत्र में गायत्री महायज्ञ में आयोजकों ने आहुतियां प्रदान कीं। साधकों ने नियमित अग्निहोत्र यज्ञ एवं बलिवैश्वयज्ञ करने का संकल्प लिया। सायं सत्र के आयोजन में देव-दीपावली मनाई गई,इस अवसर पर विराट दीपयज्ञ के माध्यम से सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस पर्व पर दीपदान का अत्यधिक महत्व होता है,इस दौरान सभी गायत्री परिजनों ने दीपदान किया। टिमटिमाते दीपों के बीच गायत्री मंत्र एवं त्रिपुरी पूर्णिमा के अवसर पर भगवान महाकाल को महामृत्युंजय महामंत्र से आहुतियां समर्पित की गई। प्रसाद स्वरूप सरल हवन विधि पुस्तक एवं बलीविअश्व यज्ञ स्टिकर का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यकत्री रूपम मित्तल द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजनों ने धर्मलाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रवक्ता गौरव शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
गगोल तीर्थ पर हजारों श्रद्घालुओं ने लगाई डुबकी
मेरठ। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शनिवार को गगोल तीर्थ के एतिहासिक मानसरोवर पर हजारों श्रद्घालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य कमाया।पूजा अर्चना के बाद लोगों ने प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान तीर्थ स्थल पर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्घालु आये। तीर्थ के महंत शिवदास शर्म आदि मौजूद रहे।