फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैनों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कंप्यूटर आपरेटरों को नौकरी से निकालने का विरोध कर रहे सात बिजलीघरों के लाइनमैनों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। लाइनमैनों ने सोमवार तक वार्ता नहीं होने पर जनपद के लाइनमैनों के हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है। दूसरी तरफ विभाग ने ठेकेदार से वैकल्पिक व्यवस्था करा ली है।
विज्ञापन

नगरीय विद्युत वितरण खंड तृतीय में कार्यरत संविदा कंप्यूटर आपरेटरों को निकालने के विरोध में खंड कार्यालय के सात बिजलीघरों के लाइनमैनों ने बृहस्पतिवार से हड़ताल कर रखी है। लाइनमैनों का कहना है कि बिना किसी ठोस कारण के हटाए गए आपरेटरों को वापस लिया जाए। सोमवार तक मांग नहीं मानी गई तो पूरे जनपद के लाइनमैन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस बीच अधिशासी अभियंता संजय शर्मा ने आपरेटर दीपक, लाइनमैन भूपेंद्र सिंह और कासिफ के खिलाफ थाना नौचंदी में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। उनका कहना है कि उन्होंने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए ठेकेदार से वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा था। ठेकेदार ने लाइनमैन लगा दिए हैं। हड़ताली कर्मियों की मांग जायज नहीं है। संविदा कर्मचारी नेता भूपेंद्र सिंह का कहना है कि आपरेटरों को बिना बात के सेवा से बाहर किया गया है। बिना किसी गलती के उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लोकतंत्र में सभी को अपने हक के लिए आवाज उठाने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें