फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सितंबर तक होंगे सेल्फ फाइनेंस कोर्स में दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
12 सितंबर तक होंगे सेल्फ फाइनेंस कोर्स में दाखिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सीसीएसयू ने रेग्युलर कोर्स के दाखिले बंद करने के बाद सेल्फ फाइनेंस कोर्स के दाखिलों पर भी ब्रेक लगाने की तिथि जारी कर दी है। 12 सितंबर तक सेल्फ फाइनेंस कोर्स में दाखिले होंगे। एडेड कॉलेज और निजी कॉलेजों में यह तिथि सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए एक ही है। एडेड कॉलेजों में एलएलबी के दाखिले ओपन मेरिट से आठ सितंबर तक होंगे।
विज्ञापन

विवि बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी और एमकॉम में दाखिले 31 अगस्त को बंद कर चुका है। एलएलबी और सेल्फ फाइनेंस कोर्स के दाखिले अभी चल रहे हैं। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक मेरठ और सहारनपुर मंडल के छह एडेड कॉलेजों में एलएलबी की चौथी मेरिट के दाखिले पांच सितंबर तक होंगे। ओपन मेरिट छह सितंबर को आएगी। आठ सितंबर तक प्रतिदिन की ओपन मेरिट आरक्षण के नियमों का पालन करते खाली सीटों के सापेक्ष जारी कर दाखिले किए जाएंगे। एडेड कॉलेजों के ग्रेजुएशन के सेल्फ फाइनेंस कोर्स के दाखिले पांच सितंबर तक होंगे। पोस्ट ग्र्रेजुएशन कोर्स के दाखिले ओपन मेरिट से 12 सितंबर तक होंगे। निजी कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस कोर्स (एलएलबी सहित) के ओपन मेरिट से दाखिले 12 सितंबर तक होंगे। एलएलबी के दाखिले को लेकर कॉलेजों में भीड़ है।
विज्ञापन

खास बात
सीसीएसयू के मुताबिक अब नहीं बढ़ेगी डेट, एडेड एलएलबी के दाखिले आठ सितंबर तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें