फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हुए छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। नेशनल हाईवे स्थित दायमपुर गांव के चौपले पर बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं उपचार के दौरान आईटीआई के छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

राकेश कुमार पुत्र जगमाल सिंह निवासी न्यू गोविंदपुरी ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका 16 वर्षीय बेटा शुभम आईटीआई कर रहा था। वह हाईवे स्थित एक होटल में वेटर की नौकरी भी करता था। सोमवार देर रात ड्यूटी कर वह अपने दोस्त अमित के साथ बाइक से घर लौट रहा था। दायमपुर गांव के सामने ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां शुभम की मौत हो गई। अमित की हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद मौके से भाग रहे ट्रैक्टर चालक रामनवल उर्फ गंजा निवासी गांव नासीरपुर जिला मऊ को लोगों को पकड़ लिया था। वह नशे में बताया जा रहा था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल
शुभम तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह जॉब करके खुद भी पढ़ाई कर रहा था और अपने भाई बहन को पढ़ा रहा था। घटना के बाद उसकी मां लता व भाई बहन का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


हेलमेट होता तो बच जाती जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवार दोस्तों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। शुभम के सिर में गहरी चोट लगी थी। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें