फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाई-फाई पासवर्ड को लेकर विवि की लाइब्रेरी में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में वाई फाई के पासवर्ड को लेकर हंगामा हो गया। पासवर्ड के बारे में जानकारी की गई तो पता चला यूजर आईडी क्रिएट करने का काम चल रहा है। जल्द पासवर्ड मिलेंगे।
विज्ञापन

विवि ने वाई-फाई के गलत इस्तेमाल होने के बाद फायरवॉल लगवाई थी। उसके बाद छात्र-छात्राओं, शिक्षक और स्टॉफ के यूजर आईडी क्रिएट कराकर उनको पासवर्ड दिए गए। कुछ के पासवर्ड लीक होने के बाद काम बीच में रोक दिया गया। सोमवार को कुछ छात्रों ने विवि की मुख्य लाइब्रेरी की कंप्यूटर लैब में पासवर्ड नहीं मिलने पर हंगामा किया। तभी आईटी विभाग से बात की गई। जिस कंपनी को पासवर्ड जारी करने थे, उससे पूछा गया। कंपनी कैंपस में ढाई हजार यूजर आईडी क्रिएट कर चुकी है। इतने ही पासवर्ड तैयार हो गए हैं।
जेल के जैमर का असर
विवि के कई विभागों में मोबाइल फोन की कनेक्टिविटी पर जेल के जैमर का असर पड़ रहा है। विवि की बाउंड्री से जिला कारागार की चारदीवारी मिली है। जेल में लगे जैमर का असर विवि के कई विभागों में आ रहा है। मोबाइल नेटवर्क चला जाता है। केमिस्ट्री विभाग, फिजिकल एजूकेशन, माइक्रोबायोलॉजी और हॉर्टीकल्चर विभाग तक असर है। कभी-कभी कैंपस के अंदर भी सिगनल की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें