फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूजी इसे पहचानते हो क्या

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बाबू जी इसे पहचानते हो क्या’
विज्ञापन

मेरठ। बृहस्पतिवार को टीपी नगर में दुखद नजारा था। एक रिक्शा चालक अपनी रिक्शा में एक वृद्ध का शव लेकर घूम रहा था। लोगों को शव दिखाकर पूछता, बाबू जी आप इसे पहचानते हो क्या? जवाब ना में मिलता रहा और वो आगे बढ़ता रहा। साथ में एक पुलिस कर्मी भी था। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर टीपी नगर स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक रिक्शा चालक रिक्शा खड़ी कर किसी काम से गया था। वापस लौटा तो रिक्शा में एक वृद्ध लेटा हुआ था। रिक्शा चालक ने उसे उठाने की कोशिश की तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। रिक्शा चालक ने कुछ दूरी पर खडे़ एक पुलिस वाले को इसकी जानकारी दी। पुलिस कर्मी और रिक्शा चालक ने आसपास के लोगों को शव दिखाया। लेकिन पहचान नहीं हुई। इसके बाद चालक रिक्शा में ही शव लेकर ट्रांसपोर्ट नगर में घूमा। लोग शव देखते रहे और चालक आगे बढ़ता रहा। एसएसआई टीपी नगर के अनुसार शव मोर्चरी भेज दिया गया है। वृद्ध के शरीर पर नीले और पीले रंग की चेक की कमीज थी।
विज्ञापन

- टीपी नगर में रिक्शा में शव लेकर वृद्ध की शिनाख्त कराता घूमता रहा चालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें