फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन महीने में रकम पांच गुना करने का झांसा देकर 800 लोगों से ठगी

विज्ञापन
सरधना। फाईनेंस कंपनी संचालक करोड़ों रूपये लेकर फरार होने पर थाने पर हंगामा करते निवेशक। संवाद
विज्ञापन
सरधना। नगर के तहसील रोड पर फाइनेंस कंपनी का दफ्तर खोलकर कुछ आरोपियों ने 800 लोगों से दो करोड़ की ठगी की। आरोपियों ने तीन से छह माह के भीतर लोगों को धन पांच गुना करने का झांसा देकर ठगी के जाल में फंसाया और दफ्तर बंद कर फरार हो गए। आरोपियों ने एजेंटों के माध्यम से आसपास के जिलों के लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया। गुस्साए लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस व एसडीएम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस को बताया कि मोहल्ला गोमतीनगर नगर निवासी एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर तहसील रोड पर एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय खोला था। आरोप है कि कंपनी के एजेंटों ने निवेश के नाम पर तीन से छह माह में धन पांच गुना करने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाया। आरोपियों ने कुछ लोगों उनकी रकम पांच गुना कर वापस भी लौटाई। इससे लोगों को आरोपी की बातों में विश्वास हो गया। उन्होंने आरोपियों के पास रुपया जमा करना शुरू कर दिया।
आरोपियों ने एक व्यक्ति से 16 सौ से लेकर 23 हजार रुपये तक ठगी की। कुछ दिन से आरोपियों ने पीड़ितोें को वादे के अनुसार पांच गुना रकम लौटाना बंद कर दिया था। वहीं, नए लोगों से निवेश कराते रहे। आरोपी अचानक अपने दफ्तर व मकान पर ताला लगाकर फरार हो गए। लोगों ने अपने रिश्तेदारों से रुपया उधार लेकर आरोपियों के पास निवेश कर दिया था। शिकायत करने वालों में गुलफाम, गुलबहार, नफीस, उमर फारूक, शादाब खान, हकीकत, समर, शाहवेज आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच और कथित कंपनी के संबंध में भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें