फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वास्थ्य जांच शिविर में 80 ने कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। अम्हेड़ा आदिपुर गांव स्थित पंचायत भवन पर निशुल्क चेस्ट एक्स-रे एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित एक्स-रे मशीन की सहायता से करीब 80 ग्रामीणों की जांच की गई। एक्स-रे रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा और परिणाम मौके पर ही उपलब्ध करा दिए गए। एक्सरे के आधार पर कुछ मरीजों के बलगम, के सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान ऋचा सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना पंचायत की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रियंका, आशा कार्यकर्ता सीमा, सरोज, सरिता, मीनाक्षी और अनीता का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें