गंगा को स्वच्छ बनाने एवं घड़ियाल परियोजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व प्रकृति निधि भारत एवं वन विभाग के तत्वावधान में संयुक्त रूप से लखनऊ के कुकरैल स्थित घड़ियाल प्रजनन केंद्र से लाए गए 75 घड़ियाल के शावकों को गंगा में छोड़ा गया।
डीएफओ राजेश कुमार व विश्व प्रकृति निधि भारत के वरिष्ठ समन्वयक संजीव यादव के नेतृत्व में 75 घड़ियाल छोड़े गए। जिसमें 17 नर व 58 मादाएं शामिल रहीं है। इनकी लंबाई 120 से 137 सेंटीमीटर व वजन 5.4 से 6.2 किग्रा. तक रहा।