फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी में दूसरे दिन 73 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को 43361 अभ्यर्थियों ने दी। 15679 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डीएम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रथम पाली में 29520 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 21542 उपस्थित और 7978 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 29520 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 21819्र उपस्थित एवं 7701 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में मिलाकर 73 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 27 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरे दिन परीक्षा में मुरादाबाद, संभल, अमरोहा और बरेली आदि जनपद के अभ्यर्थी शामिल रहे। परीक्षा में निगरानी के लिए आठ जोनल मजिस्ट्रेट, 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 27 स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने केंद्रों पर जाकर व्यवस्था देखीं। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी दिवाकर सिंह ने बताया कि किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली है।
दोनों पालियों में सामान्य रहे पेपर
दोनों पालियों में पेपर सामान्य रहे। सामान्य हिंदी, रीजनिंग, गणित, सामान्य ज्ञान आदि के प्रश्न पूछे गए। प्रश्न पत्र में हड़प्पा सभ्यता के दौरान डांसिंग गर्ल (नर्तकी) की कांस्य प्रतिमा बनाने के लिए किस तकनीक का इस्तेमाल किया गया? किस सेना की ताकत छापामार (गुरिल्ला) रणनीति थी? गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति किस नदी के तट पर हुई? पूर्ण स्वराज की मांग करने वाले प्रथम कार्यकर्ता का नाम, मादक द्रव्यों की लत पकड़ने के बाद युवकों में कौन सी प्रवृत्ति प्रमुखता से दिखाई देती है? भारतीय पारंपरिक विज्ञान पर किस देश के सर्वदलीय संसदीय समूह को आयुर्वेद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया? खाक में मिलाना मुहावरे का अर्थ? संगाई महोत्सव किस राज्य में आयोजित किया जाता है? जैसे प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों से बातचीत
संभल से परीक्षा देने आए आराम सिंह ने बताया कि परीक्षा ज्यादा मुश्किल नहीं थी और न ज्यादा आसान। कुछ प्रश्नों में दिक्कत हुई।
संभल की सूरजमुखी ने बताया कि दूसरी पाली में हुआ पेपर थोड़ा कठिन रहा। गणित के कुछ प्रश्न उलझाने वाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें