सरधना। तहसील में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित
एसडीएम ने बीएलओ को शत-प्रतिशत एसआईआर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील में सोमवार को मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर ने की। उन्होंने बीएलओ, सुपरवाइजर और संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि एसआईआर का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने बैठक में बताया कि सरधना विधानसभा क्षेत्र में सोमवार शाम तक लगभग 72 प्रतिशत एसआईआर कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि शेष कार्य भी जल्द से जल्द निपटाया जाना आवश्यक है। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण, मृतक मतदाताओं के नाम हटाना, नए मतदाताओं का नामांकन और संशोधन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
एसडीएम ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची का सटीक और अद्यतन होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही आगामी चुनावी प्रक्रिया में समस्या उत्पन्न कर सकती है। इस अवसर पर तहसीलदार ज्योति, बीडीओ सुनित भाटी, सीडीपीओ दीपक प्रताप चौबे, बीईओ सुदर्शन लाल और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में निर्देश दिए गए कि बीएलओ प्रत्येक घर का दौरा करें, पुराने और मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटाएं और नए योग्य मतदाताओं का नामांकन समय पर सुनिश्चित किया जाए।