फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से चुराई क्रेन फलावदा के गांव में काटते पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा से चुराई क्रेन फलावदा के गांव में काटते पकड़ी
विज्ञापन

फलावदा। चोरी के वाहनों का कटान अब देहात में भी शुरू हो गया है। पुलिस ने अमरोली उर्फ बड़ा गांव में शुक्रवार को छापा मारकर काटी जा रही नोएडा से चुराई क्रेन बरामद की है। छापे से पूर्व सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस क्रेन को थाने ले आई।
विज्ञापन

अमरोली उर्फ बड़ा गांव में बृहस्पतिवार देर रात नोएडा के सेक्टर 58 से चोरी की गई क्रेन खाता जाने वाले मार्ग स्थित एक मकान में काटी जा रही थी। इसकी रिपोर्ट नोएडा में धर्मवीर द्वारा लिखाई गई है। चोर काटे गए पार्ट्स ट्रक में भरकर कबाड़ी के पास सप्लाई करते रहे। शुक्रवार को इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो थानाध्यक्ष करतार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने क्रेन काट रहे चोरों का पीछा किया, लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं लग सके। मौके से काटी गई क्रेन और उसकी आरसी बरामद हुई है। पुलिस को छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, गैस कटर, दो एलपीजी गैस सिलिंडर बरामद हुए हैं। पुलिस चोरी का माल खरीदने तथा कटान करने वालों की तलाश कर रही है। गांव में चर्चा है कि गांव के ही कुछ लोग इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। ये पहले से ही इस तरह के काम में शामिल रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गहनता से छानबीन कर रही है। नोएडा पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है। वहीं, थाना प्रभारी करतार सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें