फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत कशोरी की बरामदगी के लए भाजपाइयों का थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहृत किशोरी की बरामदगी के लिए भाजपाइयों का थाने में हंगामा
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। अनुसूचित जाति की किशोरी के अपहरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, चेयरमैन अमित मोहन टीपू के नेतृत्व में शनिवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर पुलिस से किशोरी की सकुशल बरामदगी की मांग की। भाजपा नेताओं ने 12 घंटे के भीतर किशोरी को बरामद नहीं करने पर मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी है। वहीं, पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। पीड़ित पिता ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी का चार दिन पूर्व समुदाय विशेष के चार लोग अपहरण कर ले गए थे। इस घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं मेें रोष है। जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, चेयरमैन अमित मोहन टीपू, हरीश चौधरी, वैभव त्यागी, संजय शर्मा, देवेंद्र त्यागी, संजीव बंसल, रामगोपाल त्यागी, रमेश गोलाबढ़, कपिल लौहरे, सुरेश जाटव, मनोज निर्मल पीड़ित पिता के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर किशोरी की सकुशल बरामदगी मांग की। जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना ने कहा कि समुदाय विशेष के युवक हिंदू समाज की किशोरियों को शिकार बनाते हैं। ऐसे आरोपियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 12 घंटे में किशोरी को बरामद नहीं किया तो मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने कहा कि समुदाय विशेष लव जेहाद चलाकर हिंदू समाज की किशोरियों को बहला-फुसलाकर शिकार बनाते हैं। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समुदाय विशेष के लोग दलित समाज को कमजोर न समझें। वहीं, एसएसआई नरेंद्र कसाना ने कार्यकर्ताओं को शांत करते हुए कहा कि जल्द से जल्द किशोरी को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिस पर भाजपा कार्यकर्ता शांत होकर लौट गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर थाना लिसाड़ी गेट के फतेल्लापुर निवासी अरबाज उर्फ छोटू, सफराज, सरताज पुत्रगण इरशाद अंसारी व सलीम के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवदत्त सिंह ने कहा कि चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें