फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुमंडल में बढ़ी रही धूल, सांस रही फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
वायुमंडल में बढ़ी रही धूल, सांस रही फूल
विज्ञापन

- लू के कारण दिन के साथ रात भी हो रही गर्म
- 24 घंटे में कुछ स्थानों पर आंधी, बारिश की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे तापमान के कारण लोग परेशान हैं। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। वायुमंडल में धूल के कणों के कारण सांस के रोगियों को काफी परेशानी हो रही है। शुक्रवार को तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी मौसम ऐसे ही रहने की संभावना जताई है।
वेस्ट यूपी में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने दो दिन तेज आंधी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। आने वाले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर मौसम बदल सकता है। वहीं शुक्रवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही गर्म था, दिन में हवा के चलते दिन का तापमान एक डिग्री गिरा गया, जबकि रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई। राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवा से वायु मंडल में प्रदूषण की मात्रा बढ़ रही है, धूल के कण उड़ रहे है, ऐसे में सांस के रोगियों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 39 और न्यूनतम 26 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1 डिग्री और रात के तापमान में .2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी 24 घंटे तक मौसम ऐसे ही रहेगा, कुछ स्थानों पर तेज हवा चल सकती है, बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्जन--
बारिश होने पर मिलेगी राहत
वायुमंडल में धूल भरे कण उड़ रहे है, प्रदूषण की मात्रा बढ़ रही है। ऐसे में सांस के रोगियों को दिक्कत हो जाती है। जब तक अच्छी बारिश नहीं होगी तब तक मौसम पूरी तरह से साफ नहीं होगी। गर्मी और हीटवेव का असर अभी बना रहेगा। -डॉ. यूपी शाही, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विवि
पिछले 7 दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
4 38.8 22.8
5 39.7 22.8
6 40.8 22.0
7 41.6 21.2
8 41.6 22.9
9 42.2 25.2
10 41.2 25.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें