फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं व लोगों को वीवीपैट मशीन को लेकर किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। वीवीपैट मशीन को नए मतदाता बने छात्र-छात्राओं एवं लोगों के बीच ले जाकर तहसील टीम उन्हें जागरूक कर रही है। विभिन्न स्थानों पर बृहस्पतिवार को भी वीवीपैट मशीन लगाकर लोगों को जागरूक किया।
एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव व तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मवाना तहसील के फलावदा, बहसूमा, हस्तिनापुर, किठौर, शाहजहांपुर, परीक्षितगढ़ व मवाना के उत्सव मंडप, किसान डिग्री कॉलेज, नगर पालिका, ब्लॉक आदि स्थानों पर वीवीपैट मशीन लगाई गई। यहां अधिकारियों की देखरेख में नए मतदाताओं को वोट डालने एवं वीवीपैट के जरिए सात सेकेंड में किस प्रत्याशी को वोट दी है देखने की सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वीवीपैट मशीन के जरिए इस बार पारदर्शी चुनाव संपन्न कराया जाएगा। जिससे ईवीएम पर सवाल न खड़ा कर सके। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि गांव-गांव में महिलाओं को भी मशीन के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। साथ ही मतदान का प्रतिशत बढ़ाए जाने को लेकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

शस्त्र जमा करने के निर्देश
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए मवाना पुलिस ने अधिकारियों के आदेश पर शस्त्र लाइसेंस धारकों को जल्द से जल्द शस्त्र थाने में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि चुनाव के दौरान कोई व्यक्ति शस्त्र के माध्यम से लोगों को डरा धमका न सके। इसके लिए निर्वाचन आयोग के आदेश पर शस्त्र जमा कराए जा रहे हैं।
मुचलकों में पाबंद करने की तैयारी
लोकसभा चुनाव में असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था को न बिगाड़ सके। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने ऐसे लोगों की सूची बनाकर उन्हें मुचलकों में पाबंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को मवाना पुलिस ऐसे लोगों की कुंडली खंगालने में लगी हुई थी, जो विभिन्न झगड़ों व अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। साथ ही ऐसे लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है जिनका नाम आपराधिक रजिस्टर में नहीं है परंतु वह चुनाव में अशांति का माहौल पैदा कर सकते हैं।
बूथों का किया निरीक्षण
एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव, तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता, सीओ यूएन मिश्रा व थाना प्रभारी संजय कुमार ने लोकसभा चुनाव में सुरक्षा की दृष्टि से तहसील अंर्तगत आने वाले बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर सुविधाओं को भी देखा। जिन बूथ पर बिजली, पानी, फर्नीचर, रैंप आदि की समस्या है उन पर सुविधाएं जल्द से जल्द पूरी करने के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

वर्जन
पहले चरण में यहां का चुनाव होना है। समय काफी कम है और काम ज्यादा है। इसलिए सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य निपटाने के आदेश दिए हैं। वह स्वयं तहसील अधिकारियों के साथ बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिससे चुनाव के दौरान कोई असुविधा न हो।-अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम मवाना
मुख्य बातें
तहसील टीम गांव-गांव जाकर मतदाताओं को वीवीपैट के बारे में दे रही जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें