फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री के प्रदूषण से लोगों का जीना हुआ मुहाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के लोग परेशान, अधिकारियों से की शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़। ग्राम बहलोलपुर मार्ग स्थित ब्लैक हर्बल नमक बनाने की फैक्टरी से निकलने वाले धुएं से आसपास की कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लोग टीबी, दमा समेत कई बीमारियाें की चपेट में हैं। लोग इसकी कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं परंतु कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई। दुर्गा कॉलोनी, ब्लॉक खंड कार्यालय परिसर में रहने वाले लोगों का कहना है कि फैक्टरी मानक अनुरूप नहीं है। इसमें धुएं के लिए चिमनी की व्यवस्था भी नहीं है। जिससे फैक्टरी का धुआं आसपास के वातावरण में घुल चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक आसपास के क्षेत्र के लोग मिलकर शीघ्र उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।

भयंकर बीमारी हो रहीं
ब्लॉक कलोनी, दुर्गा कलोनी एवं ग्राम बहलौलपुर के लोग फैक्टरी के धुएं से बीमाररी हो रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। - विष्णु अवतार रूहेला, अध्यक्ष अखिल विद्या समिति
विज्ञापन


मास्क लगाकर सो रहे
फैक्ट्ररी से हड्डी जलने जैसी बदबू आती है। रात में लोगों को मुंह पर मास्क लगाकर सोना पड़ रहा है। -राजू गिरी, समाजसेवी

मॉर्निंग वॉक किया बंद
अलसुबह घूमने वाले लोगों को धुएं से परेशानी हो रही है। शुद्ध वातावरण में जहरीला धुआं घुल रहा है। इस कारण लोगों ने मेरठ रोड, बहलौलपुर रोड पर मॉर्निंग वॉक बंद कर दी है। -पुष्पेन्द्र चौधरी, समाजसेवी

बुजुर्ग और बच्चे परेशान
फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं से बुजुर्ग एवं बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। सुबह में स्कूल जाने के दौरान बच्चों को धुएं से खांसी एवं अन्य बीमारी जकड़ रही है। ग्रामीण उच्चाधिकारियों से फैक्टरी बंद कराने के लिए मांग कर चुके हैं। हालांकि वे इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। - संजीव चौधरी, पूर्व प्रधान बहलौलपुर
विज्ञापन


सभी मानक पूरे
फैक्टरी रजिस्ट्रर्ड है। यह सरकार को नियमानुसार टैक्स दे रही है। फैक्टरी मानक के अनुसार बनाई गई है। इसके धुएं से किसी भी व्यक्ति को कोई हानि नहीं हो रही है। -मोहम्मद हसन, फैक्टरी स्वामी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें