दौराला। महान क्रांतिकारी वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस दौराला स्थित पूजा मार्केट में मनाया गया। जिसमें समाजसेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय ने कहा कि आज हमको हकीकत राय के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिन्होंने अपना सब कुछ भारत माता के लिए कुर्बान कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी हर सांस हकीकत राय के जीवन से प्रेरणा लेती है। हम पूरे जीवन उनके ऋणी रहेंगे। संचालन करते हुए प्रदीप भारद्वाज ने गीत से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। बजरंग दल संयोजक सरदार जितेंद्र चौधरी ने वीर हकीकत राय के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वीर हकीकत राय के चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में अनुज जैन, मिंटू, विक्रांत, जयवीर सिंह, अरविंद चौहान, तेजपाल कश्यप, राकेश आनंद आदि मौजूद रहे।
होलिका स्थापना दिवस मनाया
दौराला। कस्बे में होलिका स्थापना दिवस मनाया गया। आचार्य पंडित चंद्रप्रकाश शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन किया। धर्म रक्षा पुरुषोत्तम उपाध्याय ने अध्यक्षता की और संचालन समाजसेवी अनिल चौधरी ने किया। मुख्य यज्ञमान नवाब सिह अहलावत रहे। इस अवसर पर सचिन उपाध्याय, सतेंद्र, ओमपाल सिंह, टीटू शर्मा, देविंद्र चौधरी, बबलू शर्मा, मोनू कश्यप, धर्मदत्त शर्मा, वेदप्रकाश, विशाल चौधरी आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।