मेरठ। बेसिक शिक्षा विभाग ने शहर और देहात के लगभग 60 विद्यालयों में 100 से अधिक कक्ष बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बजट प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
जनपद के शहर और देहात में प्राइमरी और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। जिनमें से 60 विद्यालय ऐसे हैं जिनमें बच्चों की संख्या अधिक है, लेकिन कमरे नहीं हैं। विभाग ने ऐसे सभी विद्यालयों का चयन किया है। इनमें महानगर, नगर पालिका, नगर पंचायत और देहात के स्कूल शामिल हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने चयनित सभी स्कूलों में कक्ष बनवाने के लिए पौने चार करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा है। विभाग पिछले दो साल से शासन से स्कूलों में कमरे बनवाने की मांग करता चला आ रहा है। लेकिन शासन से बजट नहीं मिला है। अब फिर से विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र ढाका का कहना है कि पूरे जनपद में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की बिल्डिंग की रंगाई पुताई कराई गई है। लेकिन अभी भी जनपद में काफी ऐसे विद्यालय हैं जहां पर या तो कुछ कमरे जर्जर हैं। कुछ जगह बच्चे अधिक हैं। शासन को नये कमरे बनवाने का प्रस्ताव भेजा गया है।