फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किठौर तहसील बनाने की मांग पर कल बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किठौर तहसील बनाने की मांग पर कल बाजार बंद
किठौर। कस्बा किठौर को तहसील बनाने की मांग को खिदमत-ए-खलक फांउडेशन के बैनर तले चल रहा सात दिवसीय धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को कई समीतियों तथा शाहजहांपुर नगर पंचायत ने भी तहसील की मांग को पूर्ण समर्थन दिया है। वहीं तहसील को लेकर चल रहे धरने को सफल बनाने के लिए खिदमत ए खलक फाउंडेशन के पदाधिकारियों तथा कस्बावासियों ने किठौर के व्यापारियों से कल (शुक्रवार) को बाजार बंद रख धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की।
किठौर की बेदार मानव सेवा समिति रजि बुधवार को तहसील की मांग को लेकर चल रहे रामलीला मैदान में धरनास्थल पर पहुंचे और तहसील की मांग को समिति द्वारा पूर्ण समर्थन देने की बात की। समीति के अध्यक्ष गुलफाम ने कहा कि किठौर, तहसील के लगभग सभी मानकों को पूरा कर रहा है। राज्य सरकार को किठौर को तहसील का दर्जा देना चाहिए। उधर दोपहर दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ शाहजहांपुर चेयरपर्सन पति तबारक उल्ला खां ने भी तहसील की मांग को समर्थन देते हुए कहा कि वह तहसील के लिए संघर्ष करने वालों के साथ के हर तरह से साथ है। क्षेत्र की जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए 30-40 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। क्षेत्रीय जनता की परेशानी को देखते हुए सरकार को किठौर को तहसील बना देनी चाहिए। वहीं शाहजहांपुर की श्री श्याम युवा मंडल ने भी जल्द तहसील की मांग को समर्थन देने की बात कही है। उधर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कस्बावासियों तथा खिदमत ए खलक फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कस्बे में जनसंपर्क कर आगामी शुक्रवार को बाजार बंद रखने की अपील की है। आसिफ, मशकूर, वसीम, आरिफ, शान मौ., नरेश कुमार शनव्वर, दानिश, ताहिर, यूनुस, गुलफाम, रिफाकत, आमिल, तबारक उल्ला खां, अमजद, ताज मौ. जमानतुल्ला खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टाटा 407 चोरी करते दो दबोचे
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर स्थित मेरठ गढ़ मार्ग पर मंगलवार रात तालाब किनारे खड़ी टाटा 407 के शीशे तोड़कर चोरी की कोशिश रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए चोरों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा शाहजहांपुर स्थित मेरठ गढ़ मार्ग पर तालाब किनारे करीब आधा दर्जन चालक अपने वाहन खड़े होते है। मंगलवार शाम करीब आठ बजे सभी चालक वाहन खडे़ कर कुछ दूरी पर अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान उन्हें वहां खड़ी टाटा 407 से खटपट की आवाज आने लगी। इस पर सभी चालक वहां पहुंचे और चोरों को रंगे हाथ दबोच लिया। ग्रामीणों ने मौके से चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किया। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नई बस्ती किठौर निवासी नफीस उर्फ नप्पी पुत्र निसार तथा हापुड़ के सिलाई निवासी मौसम पुत्र आस मोहम्मद बताया। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी के प्रयास में तीन आरोपी थे। जिसमें एक मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

खास बातें:
- व्यापारियों से की बाजार बंद को सफल बनाने की अपील
- धरने के तीसरे दिन अन्य समीतियों ने दिया भी समर्थन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें