फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी में बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने दुकानदार को ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस वर्दी में आए दो युवकों पर ठगी का आरोप
विज्ञापन

मवाना। तहसील रोड स्थित एक किताबों की दुकान पर बुधवार सुबह बाइक पर पुलिस वर्दी में आए दो युवक दुकानदार से दो हजार रुपये व सामान ठग कर ले गए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

मवाना निवासी रविश तहसील रोड पर लक्ष्य बुक डिपो के नाम से दुकान करता है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार को दो युवक पुलिस वर्दी में बाइक पर सवार होकर उसकी दुकान पर पहुंचे और दो हजार रुपये खुले देने की बात कहीं। इस पर उसने रुपये खुले दे दिए। आरोप है कि कुछ देर बाद युवकों ने कुछ पैंसिल उससे ली और बाद में कहा कि हमें पैंसिल नहीं चाहिए हमारे दो हजार रुपये दे दो। इस पर युवक ने दो हजार रुपये दे दिए। लेकिन दोनों युवक पैसे व सामान लेकर चले गए। बाद में उसे ठगी का एहसास हुआ। काफी देर तक युवक ने दोनों की जगह-जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद युवक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल युवक ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें