केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी
मवाना। भाजपा महिला मोर्चा मेरठ के द्वारा कमल ज्योति अभियान के तहत आंगनबाड़ी, आशा बहुओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया। उत्सव मंडप में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित क्षेत्रीय मंत्री और क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. रचना पाल ने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आशा को अवगत कराते हुए विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नरेश बाला ने की। क्षेत्रीय सदस्य अनिता सिंह, नगर अध्यक्ष पूनम रस्तोगी, ब्रह्मकुमारी अमिता बहन, करुणा चौधरी, पूनम जाटव, विमला अरोड़ा, प्रेमलता सक्सेना, विद्या नागर, अलकनंदा, आशा शर्मा आदि उपस्थित थीं।
शिव परिवार की मूर्ति स्थापना की
मवाना। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने मोहल्ला काबली गेट में स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना विधि विधान के साथ की। इतवारी लाल, सीताराम, मदन गहलौत, मनोज, जयप्रकाश, देवेंद्र, रोहित, सुदेश, मुकेश, संजय, पप्पू आदि उपस्थित थे।
पांच क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया
मवाना। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मवाना ने सोमवार को पांच क्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान उन्हें सब कुछ ठीक मिला। वहीं किसानों ने इंडेंट बढ़ाने की मांग की।
सहकारी गन्ना विकास समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मवाना शौवीर सिंह ने बताया अधिकारियों के आदेश पर सोमवार को उन्होंने बटावली गांव के क्रय केंद्र ए और बी, बहसूमा के क्रय केंद्र डी, शाहपुर के क्रय केंद्र ए और बी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घटतौली जैसी कोई शिकायत नहीं मिली । मौके पर काफी संख्या में किसान मिले। किसानों से समस्याओं के बारे में भी पूछा गया तो किसानों ने घटतौली जैसी समस्या से इनकार किया, परंतु उन्होंने जल्द पर्ची दिलाने व इंडेंट बढ़ाने की मांग की। उन्होंने किसानों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।