फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन से की सड़क निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन से की सड़क निर्माण की मांग
विज्ञापन

मेरठ। अंसार रोड इस्लामाबाद व अहमद नगर के जर्जर मार्ग को लेकर सोमवार को ऑल इंडिया मोमिन अंसार सभा के लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। संगठन के महानगर अध्यक्ष नफीस अंसारी ने बताया कि अंसार एवं अहमद नगर के सार्वजनिक मांगों की खस्ता हालत से क्षेत्रीय लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि लोगों की समस्या का निराकरण करते हुए इन मार्गों का पुख्ता निर्माण कराया जाए, इस आश्य का एक ज्ञापन भी सौंपा। अफजाल, अब्दुल खालिद, शाकिर अंसारी, हाजी शकूर, रहमत अली आदि रहे।
विज्ञापन


एनिमल केअर के लोग प्रशासन से मिले
मेरठ। गोवंशाें को क्रूरता के साथ पकड़े जाने को लेकर एनिमल केअर सोसायटी का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम कार्यालय पहुंचा। अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को नगर निगम द्वारा कांजी हाउस में ले जाया जा रहा है, उन्हें बड़ी क्रूरता के साथ पकड़ा जा रहा है। जहां उनका बुरा हाल है। मोहल्लों में रह रहे कुत्तों के लिए भी आदेश है कि स्ट्रे डॉग्स को भी पकड़कर कांजी हाउस में बंद किया जाए जो कि स्ट्रे डॉग्स के साथ अन्याय है। प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में जिला प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। संगठन के अंशुमाली वशिष्ठ, देवेश चौधरी, देवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें