फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में दो स्टाफ नर्स के घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में दो स्टाफ नर्स के सरकारी आवास में लाखों रुपये जेवरात और नगदी पर चोरों ने हाथ साफ किया। पुलिस ने मामले की जानकारी ली। स्वास्थ्यकर्मियों में रोष व्याप्त है। दिन में ही चोरी की वारदात अंजाम दी गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पीछे बने सरकारी क्वार्टर में स्टाफ नर्स मीनाक्षी और रितु तोमर रहती हैं। दोनों बुधवार सुबह 11 बजे ड्यूटी पर गई। शाम करीब पांच बजे वापस घर पहुंची तो सामान बिखरा मिला। दोनों के घर से करीब पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी होने का अनुमान है। इसके अलावा दोनों के ही घर से करीब साठ हजार रुपये नगद चोरी हुए हैं। पुलिस को जानकारी दी। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा दिन में ही वारदात हुई है। खुलासा कर चोर को पकड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें