फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ गढ़ मार्ग पर माछरा के निकट हुआ हादसा, एक घायल
विज्ञापन

मृतक शाहजहांपुर निवासी युवक करता था गाड़ियों को पेंट करने का काम
किठौर।
मेरठ गढ़ मार्ग पर माछरा के निकट ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तथा घायल को उपचार के लिए मेडिकल भेजा। दुघर्टना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले आई। इस बाबत मृतक के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है।
विज्ञापन

कस्बा शाहजहांपुर निवासी शीशपाल पुत्र मोमराज ने बताया की उसका पुत्र सोनू (32) किठौर में कार पेंटर का काम करता था। बृहस्पतिवार को सोनू अपनी साली के लिए बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी यादराम पुत्र लक्ष्मण के साथ बाइक पर मेरठ की ओर लड़का देखने जा रहे थे। जैसे ही वह मेरठ गढ़ मार्ग पर माछरा के निकट नाले के पास पहुंचे तो मेरठ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उसके पुत्र सोनू की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा उनका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। शीशपाल ने बताया की मृतक के तीन बच्चे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें