फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर पड़ा डाउन, कैसे हो पेट्रोल पंप के आवेदन की रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सर्वर डाउन, नहीं हो रहे पेट्रोल पंप के लिए आवेदन
मवाना। रजिस्ट्री कार्यालय में पिछले दो दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण पेट्रोल पंप लेने की इच्छा रखने वाले लोगों को रजिस्ट्री कराने के लिए धक्के खाने पड़ रहे है। अभी तक मात्र पेट्रोल पंप के फार्म लेकर पहुंचे दो या तीन लोगों की ही रजिस्ट्री हो सकी है।
हाल ही में सरकार ने नए पेट्रोल पंप लगवाने के लिए आवेदन खोले थे, जिसके लिए भारी संख्या में लोग आवेदन कर रहे है। आवेदन करने वाले लोगों को नेट पर आवेदन करने के बाद रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचकर रजिस्ट्री करानी होती है। पिछले दो दिनों से मवाना तहसील में सर्वर डाउन होने के चलते आवेदनकर्ताओं की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। शनिवार को भी आधा दर्जन आवेदनकर्ता निराश ही लौट गए। बताया गया है कि केवल मवाना ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पंप के आवेदन की होने वाली रजिस्ट्री की साइट का सर्वर डाउन पड़ा है। दिल्ली से तकनीकी खराबी होने के कारण सर्वर डाउन है। मवाना तहसील की रजिस्ट्री कार्यालय के उप निबंधक शांति भूषण चौबे ने बताया कि दिल्ली से तकनीकी खराबी होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन




रजिस्ट्री कार्यालय का सर्वर डाउन, बढ़ी परेशानी
सरधना। तहसील मुख्यालय स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर शनिवार को रजिस्ट्री व बैनामों का काम काज नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने हंगामा किया। अब रजिस्ट्री व बैनामे ऑनलाइन होते हैं और दो दिनों से लगातार सर्वर डाउन चल रहा हैं। जिस कारण अधिवक्ता व बैनामा और रजिस्ट्री करने को आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय पर शनिवार को अधिवक्ताओं ने बैनामे नहीं होने को लेकर जमकर हंगामा किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि लगातार दो दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण एक भी बैनामा नहीं हो सका। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। हंगामा करने वालों में एडवोकेट विरेंद्र सैनी, अर्पित गुप्ता, वेदपाल धंजू, संजीव कुमार, योगेंद्र भारद्वाज, चंद्रपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें