बागपत। कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बाइक रैली निकाली। कॉलेज सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया किसानों को फसलों का बीमा कराने के लिए प्रेरित किया गया। पिलाना ब्लॉक के बालैनी से बाइक रैली विभिन्न ग्राम पंचायतों से होते हुए कृषि सोसायटी पर पहुंची। फसल का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। किसानों को इसके लिए प्रेरित किया। कृषि अधिकारी अरविंद कुमार ने रैली का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दर्जनों सेंटरों के संचालक मौजूद रहे।