22 को नहीं हो सकती बोर्ड बैठक
मेरठ। महापौर सुनीता वर्मा द्वारा आगामी 22 दिसंबर को बुलायी गयी बोर्ड बैठक को स्थगित किए जाने की तैयारी हो गयी है। नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने महापौर को पत्र लिखकर वर्तमान में संसद और विधान सभा सत्र चलने की बात कहकर बोर्ड बैठक को स्थगित करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही एक सप्ताह बाद बोर्ड बैठक बुलाने की बात कही है।
रसीद नगर ट्यूबवेल पर मांगी भीख
मेरठ। महानगर में विकास कार्यों के लिए युवा सेवा समिति का भीख दो अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। समिति सदस्यों ने शहर के रसीद नगर ट्यूबवेल पर खड़े होकर क्षेत्र की जनता से भीख मांगी। कुल मिलाकर 3220 रुपये एकत्र हुए। समिति अध्यक्ष बदर अली ने कहा कि शहर की ज्यादातर सड़कें टूटी पड़ी हैं। जनता समस्या से जूझ रही है। शासन प्रशासन के पास विकास के लिए धन नहीं है। मजबूरी में जनता से भीख मांगने निकले हैं। उसी के तहत समिति के सदस्य 31 दिसंबर तक प्रतिदिन भीख दो अभियान चला रहे हैं। इस दौरान अदनान, जैद अंसारी, दानिश तयागी, जुनैद सैफी, नौशाद मलिक आदि मुख्य रहे।