सामाजिक मुद्दों पर की चर्चा
मेरठ। सारथी सोशल वेलफेयर सोसायटी की बृहस्पतिवार को न्यू मोहनपुरी में संपन्न हुई बैठक में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने विचार रख समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अध्यक्ष कल्पना पांडे ने नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी। उन्होंने बताया कि श्वेता गोयल को प्रेम विहार का अध्यक्ष, संजय यादव को वार्ड-48 का उपाध्यक्ष, उमाशंकर वर्मा को वार्ड-47 अध्यक्ष और सौरभ वर्मा को माधवपुरम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों को ईमानदारी, कर्त्तव्यपालन व निष्ठा की शपथ भी दिलाई। बैठक में राजीव शर्मा, सचिव अशोक शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक वर्मा, अपूर्वा प्रकाश खरे, प्रथम अग्रवाल भी मौजूद रहे।