दोघट (बागपत)। गन्ने की पर्ची न मिलने से किसान परेशान हैं। खेतों में छीला पड़ा गन्ना सूख रहा है। गेहूं बुआई भी प्रभावित हो रही है। शिकायत करने के बाद भी पर्ची इंडेट जारी न करने से किसानों में रोष व्याप्त है।
क्षेत्र के किसान गन्ने की पर्ची के लिए दौराला और बुढ़ाना समितियों चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्ची नहीं मिल पा रही है। किसानों ने कहा जिस किसान के पास जमीन ही नहीं है या फिर गन्ना नहीं है, उसकी पर्ची जारी की जा रही है। जिन किसानों के फर्जी बांड हैं, उन्हें पर्ची दी जा रही है। जिस किसान का बेसिक कोटा भी काफी है और उसके पास गन्ने की फसल भी अधिक हैं, उसकी पर्ची जारी नहीं की जा रही है। कान्हड़ गांव निवासी किसान अनंग पाल, संजीव, मिंटू, पप्पू, जगरोशन, जयभगवान आदि ने बताया कि अधिकांश किसान पर्ची न आने से परेशान हैं। इससे समय पर गेहूं की बुआई न होने पर गेहूं का संकट पैदा होगा।