फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की समस्याओं को लेकर समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर सछास का प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में समाजवादी छात्र सभा (सछास) ने मंगलवार को छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान और जिला अध्यक्ष राजदीप विकल एवं छात्र नेता आदेश प्रधान के नेतृत्व में कुलसचिव और वित्त नियंत्रक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सेंट्रल लाइब्रेरी के विस्तारीकरण की भी मांग की।
विज्ञापन

अतुल प्रधान ने कहा कि वर्ष 1968 में जब सेंट्रल लाइब्रेरी बनकर तैयार हुई तो छात्रों की संख्या 175 से 220 तक होती थी लेकिन वर्तमान में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर चार हजार हो गई है। ऐसे में लाइब्रेरी का विस्तार जरूरी है। सेंट्रल लाइब्रेरी के इंचार्ज जमाल अहमद सिद्दीकी ने कुलसचिव के सामने बताया कि 10 दिनों में सेंट्रल लाइब्रेरी बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राजदीप विकल ने कहा कि पहले स्टडी रूम 24 घंटे खुलता था लेकिन अब रात 12 बजे ही बंद हो जाता है। देवेश राणा ने सर छोटूराम के छात्रों की समस्या से अवगत कराया। यतेंद्र खेड़ी, प्रदीप कसाना, आनंद प्रकाश सिद्घार्थ, अनमोल प्रधान, मोहित प्रधान, राम कुमार, अरुण खटाना, अंशुल फफूंडा, डॉ. राजीव, सोनू राणा, हर्ष कुमार और अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें