मेरठ। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर शनिवार को मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों, महामंत्रियों तथा प्रबंध समिति की बैठक पं. नानक चंद सभागार में आयोजित की गई। एसोसिएशन के महामंत्री देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में पउप्र में हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति की अति आवश्यक बैठक गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के सभागार में बुलायी गयी है। जिसमें आंदोलन की रणनीति और उसे गति प्रदान करने को लेकर विचार होगा। इसके संदर्भ में मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं महामंत्रियों तथा प्रबंध समिति के लोगों से मेरठ का पक्ष रखने के लिये सुझाव लिए गए। बैठक में पूर्व अध्यक्ष डॉ. ओपी शर्मा, गजेंद्र सिंह धामा, उदयवीर सिंह राणा, डीडी शर्मा, कुंवरपाल शर्मा, जितेंद्र सिंह, सुधीर पंवार, संजय शर्मा, प्रबोध शर्मा, अजय गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि ने सुझाव दिए।
अधिवक्ता सभा की बैठक आयोजित
मेरठ। समाजवादी अधिवक्ता की बैठक शुक्रवार को मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में हुई। अध्यक्षता गगन राणा एडवोकेट और संचालन मो. वसीम उर्फ राहुल एडवोकेट ने किया। सभा में नई कार्यकारिणी के गठन हेतु विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि 28 जुलाई को बैठक बुलाकर कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। अध्यक्ष गगन राणा एडवोकेट ने सभी सदस्य अधिवक्ताओं से बैठक में शामिल होने की अपील की है। बैठक में कांति सूर्य प्रसाद, अजीत यादव, नदीम, कु. शबनम, फैजी तरूनम, संजय यादव, अलका शर्मा आदि मौजूद रहे।