फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजेएमसी बंद किए जाने पर मेरठ कॉलेज में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ कॉलेज में एमजेएमसी बंद किए जाने पर हंगामा
मेरठ। मेरठ कॉलेज में सोमवार को छात्रों ने एमजेएमसी कोर्स बंद किए जाने के विरोध में हंगामा करते हुए प्राचार्य का घेराव किया। छात्रों ने कहा कि इस तरह से कोर्स बंद किया जाना छात्र हित में नहीं है।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज में सालों पहले एमजेएमसी कोर्स की शुरुआत की गई थी। शुरुआती दौर में तो एडमिशन ठीक हुए लेकिन इसके बाद सीटें खाली रहने लगी। मेरठ कॉलेज में भी कई साल से गिनती के ही छात्रों के एडमिशन हो पा रहे थे। इसके चलते मैनेजमेंट और प्राचार्य ने इस कोर्स को बंद करने का निर्णय ले लिया। बृहस्पतिवार को छात्रों ने इसको लेकर विरोध जताते हुए प्राचार्य का घेराव किया। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर मंगलवार तक इसको लेकर निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन करेंगे। हंगामा करने वाले छात्र नेताओं में अनुज जावला, सौरभ सिंह, शुभम मलिक, शेखर मलिक, अंकित मोतला, अंकित चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें