फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसपी क्वायर्स इंस्टीट्यूट में कला प्रतियोगिता
मेरठ।
एसपी क्वायर्स संस्थान रोहटा रोड में जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता की थीम स्वच्छ भारत थी। इस विषय पर छात्रों ने सुंदर चित्र बनाए। आयोजक यारियां गिफ्ट गैलरी के प्रबंधक शिवम मदान व एसपी स्कायर्स संस्थान के प्रबंधक अजय राणा रहे। मुख्य अतिथि इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 4 के प्रतिभागी स्पीड पेंटर जैक नार्वे एवं भानू देव शर्मा रहे। अरमान किंग ऑफ मेलेडी वायस ने अपनी आवाज से सभी का मनोरंजन किया। 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जैक नोर्वे ने सभी प्रतिभागियों को 60 सेकेंड में विभिन्न प्रकार की आकृति बनाने के टिप्स दिए। प्रथम समूह में अर्जुन महरुल को 2100 रुपए, दूसरे विजेता पुलकित को 1100 रुपए व तीसरे विजेता अनोखी को 500 रुपए इनाम में दिए गए। शिवम मदान, अजय राणा ने सभी छात्रों को बधाई दी। राहुल, वंदना, अमन, शालिनी, लवि, साजिदा व शिवानी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


ब्रेंज एड्यू वर्ल्ड में मनाया संस्थापक दिवस
मेरठ।
ब्रेंज एड्यू वर्ल्ड स्कूल व ब्रेंज रेनबो ग्रुप ऑफ स्कूल ने संस्थापक राजीव गोयल का जन्मदिन संस्ािपक दिवस के रूप में मनाया। किला रोड स्थित स्कूल में आयोजन हुआ। शुभारंभ डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. वीरेंद्र सिंह, कर्नल संजीव तोमर, वाइल्ड लाइफ कंसरवेटर गिरीश व डीएफओ अदिति शर्मा ने किया। बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दी। राजीव गोयल को स्टूडेंट ऑफ द ईयर, आयरा जैन, समर्थ मित्तल, खुशी गुप्ता, गर्वांश् बत्रा, काव्या तोमर, अभिराज खन्ना, सैयद याहया हुसैन, प्रन्या मित्तल, हिती गुप्ता, अनुष्का शर्मा, कशिका सिंघल, मृगांका मिश्रा, आन्या रस्तोगी, आराध्य सिंघल, रितिवक सदाना, सुहानी कथूरिया, भक्ति दत्ता, कनिष्क त्यागी, शौर्य, कशिका, शिखर बालियान, मृगांका को सम्मानित किया गया। संचालन साध्वी गुप्ता, ऐश्वर्या धवन, पल्लव रस्तोगी व कशिका सिंघल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें