फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में महिला खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल बनने की प्रक्रिया तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम में महिला हॉस्टल की प्रक्रिया तेज
विज्ञापन

-जमीन के सर्वे के लिए बुधवार को पहुंची इंजीनियरों की टीम
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम की महिला खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जमीन का सर्वे करने के लिए बुधवार को इंजीनियरों की टीम पहुंची। टीम ने जमीन की पैमाइश की। मवाना बस स्टैंड के पास स्टेडियम की खाली पड़ी जगह में महिला खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल बनना है। बुधवार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से इंजीनियरों की टीम ने जमीन का सर्वे व पैमाइश की। क्षेत्रीय खेल अधिकारी आले हैदर से नक्शा व अन्य चीजों को लेकर चर्चा की। स्टेडियम की करीब एक हजार मीटर जमीन है। जिस पर हॉस्टल का निर्माण होना है। खेल अधिकारी आले हैदर ने बताया कि उन्होंने दो दिन पूर्व पत्र लिखकर हॉस्टल की माप व अन्य चीजों के लिए मांग की थी।
विज्ञापन


पद्श्री के लिए एक भी आवेदन नहीं
मेरठ। पद्म-विभूषण, पद्म-भूषण, पद्मश्री अवार्ड के लिए अभी तक जिले से किसी ने भी आवेदन नहीं किया है। करीब एक सप्ताह पूर्व राज्य सरकार ने अवार्ड में आवेदन के लिए लोगों को आमंत्रित किया था। अभी तक किसी ने भी आवेदन नहीं किया है और न ही पूछताछ की है। क्षेत्रीय खेल अधिकारी आले हैदर ने बताया कि अभी अवार्ड के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया है। इच्छुक लोग स्टेडियम कार्यालय से जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें