मेरठ। सीसीएसयू कैंपस के ललित कला विभाग में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मैत्रेयी महिला मंच की अध्यक्षा डॉ. सविता तनेजा और प्रो. वाई विमला ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
डॉ. तनेजा ने कहा कि ललित कला विभाग के छात्र-छात्राएं अपने चित्रों के माध्यम से समाज में जो जिन मूल्यों की स्थापना कर रहे हैं, वह किसी देशभक्ति से कम नहीं है। डॉ. अलका तिवारी ने कहा कि सीमित साधनों और सुविधाओं के बावजूद समाज को कला द्वारा जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राएं निरंतर प्रयासरत हैं। प्रो. बिंदु शर्मा ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए अमर शहीदों के चित्रों की प्रशंसा की। इन छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि और एमपीजीएस की वाइस प्रिंसीपल प्रीति गुप्ता एवं संस्कार भारती के प्रांत मंत्री अनिरुद्ध गोयल ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पारुल, रजनी राणा, डॉ. मीनू गुप्ता, डॉ. पूर्णिमा वशिष्ठ और डॉ. शालिनी का सहयोग रहा। छात्र-छात्राओं में सुमित, एंजल, अरशी, डॉली, निधि, शुभा, विशाल, शिवानी, सोनिया, रीनू, ज्योति, राह आदि का सहयोग रहा। संयोजिका डॉ. अलका तिवारी ने संचालन किया।